• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दिल्ली: मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, अब होगा ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’

मयूर विहार पॉकेट-1 मेट्रो स्टेशन का नाम बदलकर ‘श्री राम मंदिर मयूर विहार’ कर दिया गया है। DMRC ने यह बदलाव स्थानीय निवासियों और श्री सनातन धर्म सभा की लंबे समय से चली आ रही मांग पर किया है। विधायक रविकांत उज्जैनवाल के प्रस्ताव के बाद यह निर्णय लिया गया। इससे यात्रियों को भ्रम से मुक्ति मिलेगी और इलाके की धार्मिक पहचान भी मजबूत होगी।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने इस संबंध में जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं। नाम बदलने से न सिर्फ यात्रियों को स्टेशन पहचानने में आसानी होगी, बल्कि इलाके की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान भी मजबूत होगी।

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने कहा कि मयूर विहार पॉकेट-1 और फेज-1 मेट्रो स्टेशनों के नामों में समानता के कारण यात्रियों को लंबे समय से परेशानी हो रही थी। अक्सर लोग गलत स्टेशन पर उतर जाते थे। इसके अलावा, मयूर विहार पॉकेट-1 में स्थित श्री राम मंदिर में बड़ी संख्या में लोगों की गहरी आस्था है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का नाम मंदिर के नाम पर रखने की मांग लगातार उठाई जा रही थी। यह मांग श्री सनातन धर्म सभा मयूर विहार मैनेजमेंट कमेटी, श्री राम मंदिर, पॉकेट-1 और स्थानीय नागरिकों द्वारा अलग-अलग स्तरों पर रखी गई थी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )