बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ उनके चाहने वालों में भी शोक की लहर है। 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन गोवा स्थित घर पर कार्डियक अरेस्ट के बाद हुआ।
नाना पाटेकर को अब महाराष्ट्र सरकार की ओर से पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने उनके बेटे मल्हार पाटेकर से फोन पर बात कर परिवार के प्रति संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री की ओर से यह भी बताया गया कि नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार की तैयारी राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। पुणे के बाहरी इलाके में मौजूद उनके फार्महाउस पर अंतिम संस्कार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
महाराष्ट्र के सांस्कृतिक कार्य मंत्री आशीष शेलार ने बताया कि नाना पाटेकर को यह सम्मान सिनेमा और रंगमंच के क्षेत्र में उनके लंबे और अहम योगदान को देखते हुए दिया जा रहा है।
नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी फिल्मों के अलावा थिएटर में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। दमदार अभिनय के साथ वह सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जाने जाते थे। किसानों और ग्रामीण इलाकों से जुड़े कामों में भी उनका योगदान रहा है।
नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा ने एक ऐसे कलाकार को खो दिया है, जिसकी अभिनय शैली और बेबाक अंदाज ने दर्शकों के बीच अलग जगह बनाई थी।

