शारदा विश्वविद्यालय की 31 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की कैडेट्स निकिता झा व खुशी भारद्वाज का राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविर में चयन हुआ है। निकिता झा का चयन रिपब्लिक डे कैंप 2026 के लिए हुआ है। वह देश की सबसे प्रतिष्ठित परेड में कर्तव्य पथ पर औपचारिक ड्रिल का प्रदर्शन करेंगी। वहीं खुशी भारद्वाज 15 जनवरी 2026 को जयपुर राजस्थान में आयोजित होने वाले आर्मी डे कैंप में शारदा विश्वविद्यालय एवं 31 यूपी गर्ल्स बटालियन का प्रतिनिधित्व करेंगी।
एएनओ लेफ्टिनेंट डॉ. यशोधरा राज ने बताया यह उपलब्धि शारदा विश्वविद्यालय और 31 यूपी गर्ल्स बटालियन के लिए गौरव का विषय है। उनकी सफलता ने अन्य कैडेट्स को उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया है