• Thu. Jun 4th, 2026

नोएडा: राष्ट्रिय पशुराम परिषद के नोएडा महा मंत्री नियुक्त

शनिवार शाम राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक/संरक्षक पंडित सुनील बराला जी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विनोद शर्मा के निवास स्थान पर आहुत की गई बैठक में संगठन का विस्तार कर नई नियुक्तियां की गई। हरिदत्त शर्मा शहदरा को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और सुशील शर्मा निवासी सैक्टर -82 को नोएडा महानगर का महामंत्री व देवदत्त शर्मा निवासी सैक्टर-112 को उपाध्यक्ष नियुक्त किया।

सभी पदाधिकारीयों ने मिलकर पंडित श्री सुनील भराला जी और प्रदेश अध्यक्ष श्री अशोक शर्मा जी व ब्राह्मण समाज के गौरव श्री मनमोहन शर्मा जी का पटका पहनाकर और भगवान शंकर जी की मूर्ति देकर स्वागत किया।


सभी को संबोधित करते हुए माननीय बराला जी ने बाढ़ग्रस्त लोगों की मदद का आव्हान किया।
इस बैठक में शहर के सम्मानित निवासियों श्री मनमोहन शर्मा, सुधीर प्रधान, विनोद शर्मा शाहपुरिया,दीपक शर्मा सैक्टर-105,महासिंह वर्मा,मंगतराम शर्मा ,निशांत पंडित,सचिन शर्मा,ओ पी शर्मा,अनुराग गौर, राहुल शर्मा, सोनु शर्मा आदि ने भाग लिया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )