• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा प्राधिकरण तलाश रहा है “भोले बाबा” की संपति,रिपोर्ट बनाकर शासन को सौंपी जाएगी,निर्देश मिलने पर होगा एक्शन

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में हुई भगदड़ में सैकड़ों लोगों की जान चली गई। कई लोगों का घर इस भगदड़ में उजड़ गया। भगदड़ के बाद दिखे भयानक मंजर को देख हर इंसान के रोंगटे खड़े हो गए। हादसे के बाद से ही भोले बाब गायब है।अब भोले बाबा की संपत्ति की जानकारी ली जा रही है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा में बाबा की संपत्ति तलाशने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए है। ये जानकारी प्राधिकरण अधिकारियों को देनी है। इसके बाद बड़ा एक्शन हो सकता है।

बाबा के यूपी के कई जिलों में बड़े और भव्य आलीशान आश्रम है। ट्रस्ट के नाम पर मैनपुरी, कासगंज, आगरा, कानपुर और ग्वालियर में कई बड़े आश्रम है। ऐसा ही एक आश्रम नोएडा के इला बास गांव में खसरा नंबर-90 पर बना हुआ है। ये आश्रम गांव के बीच में है। आबादी की जमीन पर प्राधिकरण ने अब तक इस जमीन को अधिग्रहीत नहीं किया है। हालांकि प्राधिकरण ने अब तक इस पर कोई एक्शन नहीं लिया है। अब बस शासन से निर्देश का इंतजार है ।

प्राधिकरण ने बताया कि ये आश्रम भोले बाबा उर्फ सूरज पाल जाटव के नाम पर नहीं है। ये अश्रम किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर है। हालांकि आश्रम के अंदर और बाहर हर स्थान पर बाबा के पोस्टर लगे है। यहां के सेवादार ने भी बताया कि दो साल पहले बाबा एक बार यहां आए थे।प्राधिकरण ने बताया कि इन लोगों की संपत्ति यहां किसी और नाम से हो सकती है। इसलिए आवंटन की फाइलों को खंगाला जा रहा है। जल्द ही प्राधिकरण की टीम भी आश्रम जा सकती है।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)