• Wed. Sep 30th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा प्राधिकरण की बैठक फिर टली,50 एजेंडों पर लगनी थी मोहर

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक आज दोपहर एक बजे होनी थी। लेकिन बैठक को एक बार फिर टाल दिया गया है। ऐसा लगातार दूसरी बार हुआ है। पहले बैठक 16 जून को होनी थी। जिसके बाद 27 जून को यानी आज होनी थी। बैठक की अध्यक्षता आईडीसी व नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन मनोज सिंह को करनी थी। बैठक में तीनों प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ को रहना था।

कुल 50 एजेंडा को शामिल किया गया जाना था। जिसमें मुहर लगनी थी। ये एजेंडा विकास, अनुरक्षण, आवंटन और अंश धारिता और अन्य मदों में है। ये बैठक मार्च में हो जानी चाहिए थी लेकिन आचार संहिता के चलते नहीं हो सकी।

बैठक में वित्तीय बजट भी रखा जाएगा। जिसे आईडीसी ने पहले ही अप्रूव कर दिया है। ये बजट 7700 करोड़ का है। इसके अलावा अमिताभ कांत की सिफारिश के आधार 57 बिल्डरों की रिपोर्ट, एनसीएलटी में वाणिज्यिक और ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट की समीक्षा की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)