• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

प्रियंका चोपड़ा फिल्म द ब्लफ की शूटिंग के दौरान हुई घायल,पैर में लगी चोट इंस्टाग्राम पर पोस्ट की शेयर

Report By : Ankit Srivastav, ICN Network

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ लेटेस्ट फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं जिसमें वो बुरी तरह चोटिल दिखाई दे रही हैं। प्रियंका इन दिनों अपनी अपकमिंग हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। इसी फिल्म के सेट पर उन्हें चोट लग गई है। प्रियंका को जख्मी देख उनके फैंस दुखी हो रहे हैं।

प्रियंका ने अपने पति निक जोनस, बेटी मालती मैरी और मां मधु चोपड़ा के साथ भी तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वो पति निक जोनस को पकड़े नजर आ रही हैं। बाकी की तस्वीरों और वीडियोज में प्रियंका अपने फ्रेंड्स, बेटी मालती और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती दिखाई दे रही हैं। निक-प्रियंका की तस्वीरें बेहद रोमांटिक हैं।

प्रियंका ने एक वीडियो भी शेयर किया है ,जिसमें उनके पैरों पर बहुत चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रियंका के पैरों पर लहसुन की कलियां रगड़ी जा रही हैं ताकी उन्हें दर्द और सूजन से आराम मिल सके।

प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था। इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे। द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)