• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

Noida Breaking : पुलिस मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली, 12 से ज्यादा दर्ज है मुकदमे

ByIcndesk

Jan 27, 2024

Report By : Ankit Srivastav (Noida UP)

नोएडा से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना फेस-2 के पुश्ता रोड पर पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ में पुलिस ने एक बदमाश को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। जिसके पुलिस ने अब इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार, बदमाश के खिलाफ 12 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है।

चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
मामले में जानकारी देते हुए एडीसीपी सेंट्रल नोएडा हृदेश कठेरिया ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस थाना फेस-2 में फूल मंडी से पुश्ता रोड पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान एक संदिग्ध मोटर साइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो मोटर साइकिल सवार नहीं रुका और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने जब जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की तो बदमाश आकाश उर्फ योगेश को गोली लग गई। जो सेक्टर 63 का निवासी है।

पुलिस के इसके पास से 01 मोटर साइकिल 01 तमंचा 315 बोर, 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। ये लूटपाट की छिनैती की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। ऐसे में चेकिंग के समय ही मुखबिर की ओर से पुलिस को जानकारी दी गई थी। जिसका अब आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है।

By Icndesk