• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: 60 हजार पुराने नंबरों पर भेजे गए 8 करोड़ के चालान, प्रशासन ने दी चेतावनी

Report By : ICN Network

नोएडा: शहर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर काटे गए चालान लोगों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, क्योंकि अधिकतर वाहन मालिकों के परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में दर्ज मोबाइल नंबर पुराने और गलत हैं। इसी वजह से ई-चालानों की जानकारी संबंधित व्यक्तियों तक नहीं पहुंच रही है, और करोड़ों रुपये का भुगतान अब भी बाकी है।

ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग के अनुसार, अब तक करीब 8 करोड़ रुपये से ज्यादा के चालान बकाया हैं। इन चालानों की वसूली में सबसे बड़ी बाधा यह है कि वाहन मालिकों के संपर्क नंबर अपडेट नहीं हैं। पुराने नंबरों पर या तो संपर्क नहीं हो पा रहा, या वे अब चालू ही नहीं हैं।

ई-चालान व्यवस्था के तहत जैसे ही कोई ट्रैफिक नियम उल्लंघन होता है, तुरंत उसके मोबाइल नंबर पर चालान का मैसेज भेजा जाता है। लेकिन यदि नंबर गलत है, तो व्यक्ति को इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती। इससे वसूली प्रक्रिया धीमी हो गई है।

ट्रैफिक विभाग ने सभी वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन का मोबाइल नंबर और पता परिवहन विभाग की वेबसाइट पर लॉगइन कर अपडेट करें, ताकि भविष्य में चालान या किसी अन्य जरूरी सूचना की जानकारी उन्हें समय पर मिल सके।

अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लोगों का सहयोग जरूरी है। यदि वाहन मालिक अपने रिकॉर्ड अपडेट नहीं करेंगे, तो वसूली और सूचना देने की प्रक्रिया और भी मुश्किल हो जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)