• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा मुठभेड़: पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग, गिरोह का सरगना घायल, तीन गिरफ्तार

Report By : ICN Network

नोएडा के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एनसीआर में गाड़ियों के टायर चोरी करने वाले गिरोह के सरगना मोहम्मद इश्तियाक उर्फ साहिल को गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से उसके दो साथियों, मोहम्मद वाकिर उर्फ समीर और अब्दुल गनी उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों के अनुसार, बदमाशों के पास से एक चोरी की क्रेटा कार, तमंचा, कारतूस और कई टायर बरामद किए गए हैं। फिलहाल, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

डीसीपी रामबदन सिंह ने बताया कि शशि चौक, दादरी रोड पर पुलिस टीम बैरिकेडिंग कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान, बोटैनिकल अंडरपास की ओर से आ रही सफेद क्रेटा कार में तीन संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस को देखते ही उन्होंने सेक्टर-42 के जंगल की ओर कार मोड़ दी और तेजी से भागने लगे।

वहीं, शक होने पर पुलिस टीम ने पीछा किया तो कार सवार आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी घेराबंदी के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। उसकी पहचान गिरोह के सरगना मोहम्मद इश्तियाक उर्फ साहिल के रूप में हुई। वह घायल अवस्था में पुलिस को चकमा देने की फिराक में था लेकिन, टीम ने मौके पर दबोच लिया। 
तलाशी के दौरान पुलिस ने मोहम्मद वाकिर और अब्दुल गनी को भी गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि मुठभेड़ में बरामद क्रेटा कार तीनों आरोपियों ने सेक्टर-39 थाना क्षेत्र से चुराई थी, जबकि चार टायर अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए थे। पुलिस का कहना है कि अब्दुल गनी और मोहम्मद वाकिर के खिलाफ मुंबई सहित अन्य राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने तीनों से पूछताछ शुरू कर दी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)