कंपनी के पदाधिकारियों का कहना है कि 10 टीमें लगी हैं, जो लगातार अभियान जारी रखेंगी। एनपीसीएल के प्रवक्ता मनोज कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को टीम कनारसी गांव में पहुंची थी। जहां 20 से 25 नकाबपोश ग्रामीणों ने टीम पर पथराव कर हमला कर दिया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। पुलिस की मौजूदगी में फिर से बिजली चोरी का अभियान चलाया गया। एक अप्रैल से 31 दिसंबर, 2025 के बीच कंपनी ने ग्रेटर नोएडा में 5500 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी के इन मामलों में 24000 किलोवाट की बिजली चोरी पकड़ी गई है। सबसे ज्यादा कुलेसरा, अलीवर्दीपुर, बिलासपुर, बिसरख, जलालपुर, खेरली हाफिजपुर, तुस्याना, नवादा, रिठौरी, मायचा, घोड़ी बछेड़ा आदि गांवों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं।
ग्रेटर नोएडा: नौ माह में नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड ने 5500 जगह पर बिजली चोरी पकड़ी