• Sat. Feb 7th, 2026

नोएडा क्राइम: प्रीति हत्याकांड में DNA टेस्ट करेगा सच उजागर, नाले में मिली थी सिर व हाथ कटे महिला की लाश

नोएडा सेक्टर-108 में सिर और हाथ कटे हुए शव मिलने के मामले में पुलिस अब डीएनए जांच के जरिए सच तक पहुँचने की तैयारी में है। मृतका प्रीति यादव की पहचान पहले ही हो चुकी है और अब पुलिस उनके बच्चों तथा गिरफ्तार आरोपी मोनू के ब्लड सैंपल लेकर डीएनए मिलान कराएगी।

पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम से पहले शव से संबंधित सभी साक्ष्य सुरक्षित कर लिए थे। अब प्रीति के बच्चों के भी सैंपल फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसी तरह बस से मिले सबूतों के आधार पर मोनू का ब्लड सैंपल भी मिलान किया जाएगा, ताकि वैज्ञानिक तरीके से केस को मजबूत किया जा सके।

एसीपी प्रथम प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, प्रीति यादव का सिर और हाथ भी धड़ मिलने के बाद बरामद कर लिए गए हैं। शव के सभी हिस्सों को साक्ष्यों के साथ फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। वहीं, तीनों बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

पुलिस मृतका के पति जयकिशन यादव की भी तलाश कर रही है, जो पिछले दो साल से अलग रह रहा है और अभी फरार है।
गौरतलब है कि 6 नवंबर को सेक्टर-108 के नाले से महिला का शव बरामद हुआ था। इसके बाद एसीपी प्रथम की टीम ने बस चालक मोनू को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में कबूल किया कि प्रीति उसे लगातार पैसों के लिए ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते उसने सुनियोजित तरीके से हत्या कर दी।


By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)