• Thu. Feb 19th, 2026

नोएडा: सोशल मीडिया पर युद्ध की अफवाहों का तूफान, प्रशासन ने दी चेतावनी

Report By : ICN Network

ग्रेटर नोएडा। सीमा पर तनाव के माहौल के बीच गुरुवार रात सोशल मीडिया पर अफवाहों की मानो बाढ़ आ गई। कहीं हमले की खबरें, तो कहीं विनाश की फर्जी तस्वीरें वायरल होती रहीं। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और खासकर व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म पर “यहां हमला, वहां तबाही” जैसे संदेशों ने लोगों में बेचैनी और भय का माहौल बना दिया।


इन अफवाहों को रोकने के लिए पुलिस और साइबर सेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सख्त निगरानी शुरू कर दी है। झूठी खबरें फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन और विशेषज्ञों ने अपील की है कि ऐसी संवेदनशील परिस्थितियों में सोशल मीडिया पर संयम बरतना जरूरी है। बिना अधिकारिक पुष्टि या तथ्य जांच के कोई भी मैसेज न साझा करें। अफवाह फैलाने या डर का माहौल बनाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)