• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: अब अधिकारियों को करनी होगी जांच, पोर्टल पर अपलोड होंगे सभी प्रमाणपत्र

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अब शिक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में चलने वाले सभी वाहनों की फिटनेस और सुरक्षा मानकों की नियमित जांच की जाए। इसके लिए शिक्षा अधिकारियों को स्वयं स्कूलों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करना होगा कि बच्चों के परिवहन में किसी तरह की लापरवाही न हो।
शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि स्कूलों से संबंधित वाहनों के आवश्यक दस्तावेज यूपी इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मैनेजमेंट पोर्टल (यूपी-आईएसवीएमपी) पर अनिवार्य रूप से अपलोड कराए जाएं। इसके साथ ही स्कूलों की ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया भी इसी पोर्टल के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग को परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करना होगा।

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राशिद खान ने बताया कि विभाग के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )