• Fri. Feb 20th, 2026

ग्रेटर नोएडा: जर्जर कक्षाओं में बैठकर अब छात्रों को नहीं पढ़ना पड़ेगा। 

जर्जर कक्षाओं में बैठकर अब छात्रों को नहीं पढ़ना पड़ेगा। विभाग ने चारों ब्लॉक के 35 स्कूलों में 79 अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण शुरू करा दिया है। प्रधानाचार्यों को स्कूलों के भवन के निर्माण में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया है। चारों ब्लॉक के करीब 50 से अधिक प्रधानाचार्यों विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। अतिरिक्त कक्षाएं बनाने के लिए शासन से करीब 10 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट स्कूल में नई कक्षाएं बनाई जा रही हैं। छात्र संख्या अधिक होने के कारण अब तक कई छात्रों को जर्जर भवनों में बैठना पड़ता था।

डीसी निर्माण अविनाश सिंह ने बताया कि शासन से अतिरिक्त कक्षाएं बनवाने की मांग की गई थी। कई स्कूलों में छात्रों की संख्या अधिक होने की वजह से एक कक्षा में दो-दो कक्षाएं संचालित की जाती थीं जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही थी। अब 35 स्कूलों के छात्रों को जमीन पर नहीं बैठना पड़ेगा। इसके साथ ही जर्जर भवनों को खाली करा दिया गया है।

इन स्कूलों में बन रहे कमरे
कंपोजिट स्कूल पर्थला खंजरपुर, अगाहपुर, जलपुरा, गुलिस्तानपुर, नवादा रसूलपुर, तिलपता, देवला, गढ़ी चौखंडी उस्मानपुर, चिपियाना बुजुर्ग, पर्थला खंजरपुर रामपुर माजरा, नया बांस, खेड़ा चौगानपुर, कुलेसरा, याकूबपुर, बरौला, होशियारपुर, मामूरा, न्यू बस्ती, मोरना के अलावा अन्य स्कूलों में अतिरिक्त कक्षाएं बन रही हैं। सबसे अधिक छात्र संख्या बिसरख ब्लॉक में बढ़ी है। इस सत्र में करीब छह हजार से अधिक नए नामांकन हो चुके हैं। दादरी ब्लॉक में भी तीन हजार से अधिक छात्रों के नामांकन हुए हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )