• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: एक मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर जिले में बैंकों की ओर से श्रमिक बस्तियों में 26 कैंप लगाए जाएंगे

एक मई यानी श्रमिक दिवस के मौके पर जिले में बैंकों की ओर से श्रमिक बस्तियों में 26 कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मजदूरों को सरकारी योजनाओं और बैंकिंग सेवाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी। पहल का उद्देश्य उन श्रमिकों तक सुविधाएं पहुंचाना है, जो अब तक बैंकिंग व्यवस्था से पूरी तरह नहीं जुड़ पाए हैं।

लीड बैंक अधिकारी के अनुसार, इन शिविरों का आयोजन सुबह से शाम तक जिले में भंगेल, सलारपुर, बरौला, चौड़ा, ककराला, हरोल, दादरी, सेक्टर-16, सर्फाबाद, नयाबास, सेक्टर-15, सेक्टर-22, सेक्टर-8 मल्कपुर, वेदपुरा, सुरजपुर, मंगरोली, कुलेसरा, खोड़ा, इलाहाबास, गेझा, मामूरा और छलेरा जैसे क्षेत्रों में होगा। ये श्रमिक बहुल इलाके हैं। इन कैंपों में पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी बैंक, यूपी ग्रमीण बैंक, एकसेस, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब सिंध बैंक, सेंटर्ल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और केनरा बैंक समेत करीब 16 बैंक भाग लेंगे।

इन योजनाओं से जोड़ने की तैयारी—-

कैंप में श्रमिकों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं दी जाएंगी। बचत खाता और प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते खोले जाएंगे, जिससे मजदूर सीधे बैंकिंग प्रणाली से जुड़ सकेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना में भी पंजीकरण कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों को डिजिटल लेनदेन के प्रति जागरूक करने के लिए यूपीआई के उपयोग की जानकारी दी जाएगी। धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए जाएंगे। इसके अलावा हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा भी मिलेगी।

सेवाओं से जुड़ने के लिए ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

बैंक अधिकारियों ने बताया कि खाता खोलने के लिए श्रमिकों को आधार कार्ड, पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर साथ लाना जरूरी होगा। कई बार लोग मोबाइल फोन साथ लाना भूल जाते हैं, जिससे प्रक्रिया में दिक्कत आती है, इसलिए इस बार विशेष रूप से इस पर ध्यान देने की अपील की गई है। फोटो के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था भी की गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )