• Sun. Mar 15th, 2026

ग्रेटर नोएडा: वर्षीय बच्चे ने पी तेजाब,मौत

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में रहने वाले एक 7 वर्षीय बच्चे ने अपने घर पर तेजाब पी लिया। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 24 स्थित राजकीय कर्मचारी बीमा निगम के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अमित काकरान ने बताया कि बहलोलपुर गांव में रहने वाले हरिनारायण का 7 वर्षी बेटा शिवरंजन ने 25 दिसंबर की रात को अपने घर पर अज्ञात कारण से तेजाब पी लिया था। उसे अत्यंत गंभीर हालत में उपचार के लिए सेक्टर 24 स्थिति ईएसआईसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान बीती रात को उसकी मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अस्पताल की सूचना पर आज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करें कि बच्चे ने तेजाब क्यों पिया। वही बच्चों के परिजनों का कहना है कि घर में रखा हुआ तेजाब गलती से वह पानी समझकर पी गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। 

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )