• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि और देशभक्ति संध्या का आयोजन 

कारगिल विजय दिवस पर सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र में पर्वतीय सांस्कृतिक संस्था की ओर से अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि और देशभक्ति संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेना के अधिकारियों, कारगिल योद्धाओं, शहीद परिवारों, पूर्व सैनिकों और नागरिकों ने भाग लिया।

दीप प्रज्ज्वलन व वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र चौहान ने कारगिल विजय को सैनिकों के साहस और बलिदान का प्रतीक बताया। कर्नल वीएन थापर ने कैप्टन विजयंत थापर के अंतिम पत्र का उल्लेख कर सभी को भावुक कर दिया। देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभागार राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )