• Sun. Aug 2nd, 2026

नोएडा: नि:शुल्क हेलमेट एवं मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन

सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा दोपहिया वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क हेलमेट एवं मीठा शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा सुरक्षित यातायात अपनाने हेतु प्रेरित करना था। इस अवसर पर सांसद डॉ महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता और अन्य लोग उपस्थित रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )