• Thu. May 21st, 2026

ग्रेटर नोएडा: यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (यूपीआईटीएस) के चौथे संस्करण के लिए आयोजकों की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरकार के एमएसएमई एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव शशि भूषण लाल सुशील ने तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। यह बैठक इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड (आईईएमएल) में आयोजित हुई, जिसमें ट्रेड शो की तैयारियों, विदेशी खरीदारों की भागीदारी, प्रचार-प्रसार और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।

नॉलेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में इस वर्ष ट्रेड शो के चौथे संस्करण का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष भी शो में देश के साथ विदेशी स्टॉल भी लोगों को आकर्षित करते हुए नजर आएगे। इसमें जापान, जर्मनी, सिंगापुर और दक्षिण कोरिया आदि को संभावित पार्टनर देशों के रूप में शामिल करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं, महाराष्ट्र, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश को पार्टनर राज्यों के रूप में जोड़ने की रणनीति पर भी विचार किया गया।
आईईएमएल के चेयरमैन डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि ट्रेड शो ने पिछले तीन संस्करणों में उत्तर प्रदेश के एमएसएमई, ओडीओपी, हस्तशिल्प और विनिर्माण क्षेत्र को वैश्विक पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस बार ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन क्यूजीन’ (ओडीओसी) को भी विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों को अंतरराष्ट्रीय मंच मिल सके। इसको लेकर बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुदीप सरकार, एमएसएमई सचिव प्रांजल यादव, ओडीओपी के संयुक्त आयुक्त सुनील कुमार तथा उद्योग विभाग के अपर आयुक्त रोहित समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
खरीदार जुटाने की रणनीति और विभिन्न देशों के साथ समन्वय पर हुई चर्चा
साथ ही विदेशी खरीदारों को जोड़ने के लिए फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन के प्रतिनिधि रोहित तेजपाल ने भी भाग लिया। बैठक में अधिकारियों ने 27 जून को प्रस्तावित यूपीआईटीएस कर्टेन रेजर और अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इसके जरिये राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यूपी ट्रेड शो का प्रचार किया जाएगा। बैठक में विदेश मंत्रालय के साथ 22 और 23 जून को प्रस्तावित दो दिवसीय बैठक, वैश्विक रोड शो, खरीदार जुटाने की रणनीति और विभिन्न देशों के साथ समन्वय पर चर्चा हुई

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )