• Tue. Sep 15th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

दीपावली और छठ पर दिल्ली क्षेत्र में पार्सल सेवाएं बंद

नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली क्षेत्र में पार्सल यातायात पर अस्थायी रोक लगा दी है। नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन और आनंद विहार टर्मिनल से चलने वाली ट्रेनों में 17 से 26 अक्तूबर तक सभी प्रकार के पार्सल लेन-देन पर रोक रहेगी। साथ ही, रेलवे के माध्यम से सीधी पार्सल बुकिंग पर भी 15 से 26 अक्तूबर तक रोक रहेगी।
इस अवधि में पार्सल गोदामों और प्लेटफॉर्मों को पार्सल पैकिंग या लेन-देन से मुक्त रखा जाएगा। हालांकि, यात्री डिब्बों में व्यक्तिगत सामान की अनुमति होगी। इसके अलावा सभी आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद पंजीकृत समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की बुकिंग की अनुमति दी जाएगी।

यह अस्थायी प्रतिबंध न केवल दिल्ली क्षेत्र के प्रमुख स्टेशनों पर लागू रहेगा बल्कि उन ट्रेनों पर भी लागू होगा जो दिल्ली क्षेत्र से होकर गुजरती हैं और यहां लोडिंग या अनलोडिंग का स्टॉपेज रखती हैं।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )