• Sat. Oct 3rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

मेरठ, हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराये का भुगतान करना होगा

कांवड़ यात्रा की वजह से रोडवेज बसों का रूट बदल गया है। ज्यादा दूरी तय करने की वजह से अब किराया भी ज्यादा लगेगा। मेरठ, हरिद्वार, बिजनौर, मुरादाबाद, अमरोहा रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को ज्यादा किराये का भुगतान करना होगा। सावन के दौरान कांवड़ यात्रा के चलते कई रूटों पर वाहनों का आवागमन वर्जित रहता है। कांवड़ यात्रा सुगम बनाने के लिए हर जिले में डायवर्जन लागू किया जाता है।

ऐसे में जो बसें सीधे मार्ग से जाती थीं उन्हें बदले मार्ग से होकर गंतव्य तक जाना पड़ता है। जो बसें अभी तक मेरठ के रास्ते हरिद्वार जाती थीं वे अब हापुड़ व किठौर होकर हरिद्वार तक जाएंगी। एआरएम रोहिताश कुमार ने बताया लंबा रास्ता तय करने की वजह से किराये की दरें भी बढ़ेंंगी

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )