• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

एक साथ लॉन्च होंगे 6 नए चेहरे, ‘पहला प्यार दूसरी बार’ से लव रंजन का बड़ा धमाका

लव रंजन को फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित फिल्ममेकरों में गिना जाता है. करीब डेढ़ दशक से वह अपनी अलग तरह की फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं. उनकी फिल्मों की खास शैली और कहानी में नजर आने वाला नयापन अक्सर दर्शकों को पसंद आता है. लव रंजन ने अपने करियर में कई फिल्मों पर काम किया है. इसी साल उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी संभाली थी. अब वह अपनी एक नई फिल्म के साथ दर्शकों के बीच आने की तैयारी में हैं, जिसकी सबसे खास बात यह है कि इसमें एक साथ 6 नए कलाकारों को लॉन्च किया जा रहा है.लव रंजन की इस आगामी फिल्म का नाम ‘पहला प्यार दूसरी बार’ रखा गया है. फिल्म के साथ डेब्यू करने वाले सभी 6 कलाकारों के नाम भी सामने आ चुके हैं. इसके अलावा फिल्म को लेकर रिलीज डेट और फर्स्ट लुक समेत कई अहम जानकारियां भी सामने आई हैं.

23 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी फिल्म’पहला प्यार दूसरी बार’ को लेकर अब प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर कई अपडेट साझा किए हैं. फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने के साथ इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है. प्रोडक्शन हाउस ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ‘पुराने क्रश, पापी दोस्त और पहला प्यार. रेड फ्लैग्स ही रेड फ्लैग्स. पहला प्यार दूसरी बार सिनेमाघरों में 23 अक्टूबर 2026 से.’इसी घोषणा के साथ फिल्म में नजर आने वाले छह नए चेहरों से भी पर्दा उठा दिया गया.

‘पहला प्यार दूसरी बार’ के जरिए स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, अलिशा चोपड़ा, कुणाल वैद, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लूथरा फिल्मी दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस प्रोजेक्ट को लव रंजन और अंकुर गर्ग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं.इन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं लव रंजनलव रंजन के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात करें तो उनके पास कई फिल्में हैं. वह सौरव गांगुली की बायोपिक का निर्माण भी कर रहे हैं, जिसमें राजकुमार राव मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस बायोपिक का निर्देशन विक्रमादित्य मोटवानी कर रहे हैं.लव रंजन इससे पहले ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ और ‘तू झूठी मैं मक्कार’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं. इन फिल्मों के जरिए उन्होंने बतौर निर्देशक अपनी अलग पहचान

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)