• Fri. Feb 20th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी को श्रीलंका का ‘मित्र विभूषण’ सम्मान प्राप्त

Report By : ICN Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके द्वारा ‘मित्र विभूषण’ मेडल से सम्मानित किया गया। यह सम्मान भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंधों और साझा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने में उनकी भूमिका को मान्यता देता है।

इस मेडल का डिज़ाइन दोनों देशों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को दर्शाता है। इसमें धर्म चक्र बौद्ध विरासत का प्रतीक है, पुन कलश समृद्धि और नव रत्न दोनों देशों के बीच स्थायी मित्रता का संकेत देते हैं।

सम्मान प्राप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बताया और कहा कि यह भारत और श्रीलंका के बीच गहरी मित्रता और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है।

इस अवसर पर, दोनों देशों ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने, बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता, और रक्षा सहयोग सहित कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए। सामपुर सौर ऊर्जा परियोजना का वर्चुअल उद्घाटन भी किया गया, जो द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेगा।

श्रीलंका के राष्ट्रपति दिसानायके ने आश्वासन दिया कि उनका देश अपने भू-क्षेत्र का उपयोग भारत के सुरक्षा हितों के प्रतिकूल नहीं होने देगा, जिससे दोनों देशों के बीच विश्वास और सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)