• Fri. Sep 18th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

PM मोदी आज चुनाव संचालन समिति की वाराणसी में करेंगे बैठक,CM योगी भी रहेंगे मौजूद

Report By : Rishabh Singh, ICN Network

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी प्रवास का आज दूसरा दिन है। वह दोपहर में चुनाव संचालन समिति की बैठक करेंगे। इसमें सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल समेत अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

पीएम मोदी विधायकों और संगठन के पदाधिकारियों से काशी का चुनावी मिजाज जानेंगे। वह केवल बनारस ही नहीं पूर्वांचल की अन्य सीटों पर चुनावी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। उन्हें चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। उसके बाद वाराणसी से बस्ती और श्रावस्ती के लिए रवाना हो जाएंगे।

पीएम मोदी मंगलवार दोपहर में वाराणसी पहुंचे थे। उन्होंने मातृशक्ति सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से संवाद किया। मोदी ने कहा राजपाठ बाबा का है, लेकिन व्यवस्था माता अन्नपूर्णा ही चलाती हैं। भोजपुरी में कहा- ‘इ पहली बार ह जब हम काशी का नामांकन अपने माई के उपस्थिति के बिना करले हईं। मां गंगा ही हमार माई हई।’ इसीलिए बोला था- मां गंगा ने काशी बुलाया था, अब मां गंगा ने गोद ले लिया है।

पीएम शाम को संकट मोचन और काल भैरव मंदिर गए थे। यहां पर दर्शन पूजन किया। उसके बाद BLW गेस्ट हाउस के लिए रवाना हो गए।. उन्होंने यही पर रात्रि विश्राम किया। इससे पहले पीएम मोदी 13 मई को वाराणसी आए थे। उन्होंने उस दिन रोड शो भी किया था। उसके अगले दिन 14 मई को बतौर भाजपा प्रत्याशी वाराणसी से नामांकन किया था।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)