• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

20 अक्टूबर को PM मोदी वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्रघाटन व शिलान्यास करेंगे..

pm modipm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 अक्टूबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जाएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी में कई परियोजनाओं का उद्रघाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी की जनता को संबोधित भी करेंगे। पीएम मोदी के वाराणसी आगमन को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है।

ये भी पढ़े – भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू, योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम बने पहले सक्रिय सदस्य

पीएम मोदी के आगमन की ख़ुशी

भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। वाराणसी की सड़कों पर प्रधानमंत्री मोदी के 10 हाथों वाला बैनर भी जगह-जगह लगाया गया है। इस बैनर में पीएम मोदी को युग पुरुष के तौर पर दिखाया गया है।

भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी आ रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर जिला स्तर के भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। मैंने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं को लेकर एक विशेष तौर पर बैनर तैयार किया है।

प्रधानमंत्री मोदी हैं युगपुरुष

इस बैनर के माध्यम से हम उनकी योजनाओं और क्षमता को प्रदर्शित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी युगपुरुष हैं, क्योंकि, युगपुरुष 400 से 500 साल में एक बार जन्म लेते हैं। जिस तरह से प्रधानमंत्री मोदी ने विदेशों में भारत को मान-सम्मान दिलाया है, जिस तरह से उन्होंने विदेशों में सनातन को उच्च शीर्ष पर रखने का काम किया है।
यह एक युगपुरुष ही कर सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक युगपुरुष हैं।

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)