दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इसमें 21 कंट्री मेड पिस्टल 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए। इस संबंध में डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
दिल्ली: पुलिस ने सैकड़ों लोगों को गिरफ्तार किया ऑपरेशन के दौरान पुलिस को बड़ी मात्रा में अवैध सामान बरामद