• Sun. Sep 20th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: जनसुविधा केंद्र में हथियार के बल पर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

ByAnkshree

Dec 18, 2025

सेक्टर-113 के जिस जनसुविधा केंद्र में हथियारों से लैस बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया था, बुधवार को पुलिस ने उसका राजफाश कर दिया। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेते बरामद हुए सामान के साथ मामले का खुलासा किया। हालांकि पुलिस सरगना तक नहीं पहुंच सकी। पकड़े गए तीनों आरोपी उधारी खत्म करने के लिए लूट की घटनाओं का अंजाम दिया करते थे। आरोपियों की पहचान इकोटेक तृतीय थानाक्षेत्र के रहने वाले जाहिद, मेरठ के मुंडाली निवासी तरुण और बुलंदशहर स्याना के रहने वाले पुष्पेंद्र के रूप में हुई है।

फिल्मी अंदाज में बीते दिनों सेक्टर-113 स्थित एक जनसुविधा केंद्र में तीन बदमाशों ने लूट की थी। डीसीपी यमुना प्रसाद बुधवार को खुलासा करते हुए बताया कि तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर जब पहुंचे तो जन सुविधा केंद्र बंद होने वाला था। इस बीच संचालक अपने बेटे के साथ जनसेवा केंद्र में था। हथियार से लैस दो बदमाश केंद्र में घुस गए और लैपटॉप और नकदी लेकर मौके से निकल गए थे। जिसके बाद संचालक की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच के लिए टीम भी गठित की। बुधवार को सेक्टर-113 से गुजर रहे बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि गिरोह का सरगना देवेश की गिरफ्त से अभी भी दूर है। देवेश के विरुद्ध बीस से ज्यादा प्राथमिकी दर्ज हैं। पकड़ा गया जाहिद (19), तरुण (20) और पुष्पेंद्र (18) साल का है। बदमाशों के पास से लैपटॉप और नकदी भी बरामद हुआ।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )