• Tue. Sep 29th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गौतम बुद्ध नगर: मोहर्रम से पहले पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट

मोहर्रम से पहले पुलिस फोर्स पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए बुधवार शाम दनकौर कोतवाली में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में एसीपी अरविंद कुमार और कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चौहान ने मुस्लिम समुदाय के गणमान्य लोगों, ताजिया कमेटियों के प्रतिनिधियों तथा स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर शांति पूर्वक त्योहार मनाने की अपील की।

बैठक के दौरान ताजिया जुलूस के रूट, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने समुदाय के लोगों से जुलूस के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं और सुझावों की जानकारी भी ली। एसीपी अरविंद कुमार ने बताया कि मोहर्रम के मद्देनजर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )