• Thu. Feb 19th, 2026

Poonam Pandey Death: 32 साल की उम्र में एक्ट्रेस पूनम पांडे का हुआ निधन, सदमे में फैंस

ByIcndesk

Feb 2, 2024
Report By : Ankshree (ICN Network)

एक्ट्रेस पूनम पांडे को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया गया है कि उनका निधन हो गया है। ये खबर सुन उनके फैंस गहरे सदमें में आ गए है। पूनम पांडे महज 32 साल की थीं।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा ये…
“यह सुबह हमारे लिए कठिन है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है। उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला। दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे। हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे।”

By Icndesk