महायोजना में कृषि-आधारित उद्योगों को बढ़ावा दिया जा सकता है। इसकी वजह हाथरस और आसपास के क्षेत्र कृषि के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाते हैं। यहां कोल्ड स्टोर, डेयरी प्लांट, होजरी यूनिट, हस्तशिल्प और फूड प्रोसेसिंग यूनिट जैसी स्थानीय इकाइयों को प्राथमिकता दी जाएगी। अहम है कि हींग और गुलाल के लिए हाथरस पूरी दुनिया में मशहूर है। नोएडा एयरपोर्ट से सीधी कनेक्टिविटी
अधिकारियों ने पहले पेश किए जा चुके प्रजेंटेशन में ही यह स्पष्ट कर दिया था कि हाथरस अर्बन सेंटर की कनेक्टिविटी नोएडा एयरपोर्ट से होगी। इसके लिए जरूरी सड़क नेटवर्क की योजना तैयार कर कंसल्टेंट कंपनी देगी। इससे यमुना एक्सप्रेसवे से भी यह अर्बन सेंटर जुड़ जाएगा। फिलहाल हाथरस आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग के अलावा राज्य राजमार्ग-एसएच 33 से जुड़ा हुआ है।

