• Sun. Feb 1st, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, भारत में ओलिंपिक होने से खेलों को नई ऊंचाई मिलेगी

Report By : ICN Network
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘दुनिया के जिन देशों में भी ओलिंपिक होता है, वहां अनेक क्षेत्रों में विकास को गति मिलती है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत 2036 ओलिंपिक की मेज़बानी के लिए पूरा प्रयास कर रहा है, और अगर भारत में ओलिंपिक होते हैं तो यह न केवल देश के खेलों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे, बल्कि अन्य कई क्षेत्रों को भी प्रगति मिलेगी।

देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री ने कहा, “जैसे हमारे खिलाड़ी हमेशा बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ते हैं, वैसे ही हमारा देश भी बड़े संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “भारत 2036 ओलिंपिक की मेज़बानी के लिए पूरी ताकत लगा रहा है। जब भारत में ओलिंपिक होंगे तो वह खेलों को नए आसमान तक पहुंचाएंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी बताया कि ओलिंपिक सिर्फ खेलों का आयोजन नहीं होते। जिन देशों में ओलिंपिक आयोजित होते हैं, वहां विभिन्न क्षेत्रों में विकास को तेज़ी मिलती है। खेलों के बुनियादी ढांचे के निर्माण से रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं, जो देश के विकास में योगदान करते हैं

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)