• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: प्रिंसिपल्स मीट में 100 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे

सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में शनिवार को होने वाली प्रिंसिपल्स मीट में 100 से अधिक स्कूलों के प्रधानाचार्य और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना और विद्यालयों व उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच शैक्षणिक समन्वय को मजबूत बनाना है।

आईएमएस के वाइस प्रसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन शिक्षा जगत से जुड़े विशेषज्ञों को एक साझा मंच प्रदान करेगा, जहां वे बदलती शैक्षणिक आवश्यकताओं और विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझावों पर चर्चा कर सकेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )