• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेनो: औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए कंपनियों में उत्पादन शुरू 

यमुना सिटी में औद्योगिक विकास में तेजी लाने के लिए कंपनियों में उत्पादन शुरू कराए जाने पर यीडा ने काम शुरू किया है। मौजूदा वित्तीय वर्ष में 400 कंपनियाें में उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया है। सीईओ राकेश कुमार सिंह का कहना है कि यमुना सिटी फेज-1 में 3116 औद्योगिक भूखंड आवंटित हुए हैं। इनमें से 2,708 की चेक लिस्ट जारी की जा चुकी है जिससे लीज डीड की जा सके।

इनमें 2,427 उद्यमी लीज डीड करा चुके हैं। अब हमारी प्राथमिकता निर्माण शुरू कराने और यूनिट में उत्पादन शुरू कराने की है। इससे ही निवेश और रोजगार सृजन होगा। वर्तमान में 105 निर्माण पूरे हो चुके हैं जिनके उपभोगिता प्रमाण पत्र जल्दी ही प्राधिकरण जारी कर देगा। 87 निर्माण ऐसे हैं जो कमोबेश पूरे हो चुके हैं। 400 यूनिट के सक्रिय होने से करीब 15 हजार रोजगार यहां सृजित हो जाएंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )