• Mon. Oct 5th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेनो: मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर निवासियों का आंदोलन तेज 

ग्रेनो वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी की मांग को लेकर निवासियों का आंदोलन तेज हो गया है। 26 अप्रैल को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन के लिए एओए पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर लोगों से समर्थन जुटा रहे हैं। रविवार को होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की तैयारी है। नेफोवा संगठन के अनुसार, करीब एक हजार से अधिक लोग सुबह आठ बजे दिल्ली के लिए कूच करेंगे।

इसके लिए दो बसों के साथ निजी वाहनों की भी व्यवस्था की गई है। खास बात यह है कि इस बार आंदोलन की कमान महिलाओं ने संभाली है। महासचिव श्वेता भारती ने कहा कि 200 से अधिक महिलाएं दिल्ली में होंगी और महिला शक्ति इस अभियान का नेतृत्व करेगी। महिलाएं किसी से भी कमजोर नहीं है, मेट्रो उनका हक है।

नेफोवा अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने कहा कि 100 से अधिक सोसाइटियों के लोग इस आंदोलन में भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि यदि अब भी आवाज नहीं उठाई गई, तो मेट्रो की मांग अधूरी रह सकती है। पिछले सप्ताह मेट्रो पिलर खींचने का सांकेतिक प्रदर्शन को मिले समर्थन ने निवासियों का उत्साह बढ़ाया है। इस प्रदर्शन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोग अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं दीपांकर ने कहा कि अब अपने हक की लड़ाई के लिए लोग उतरेंगे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )