• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर विभिन्न जगह पर किया कार्यक्रमों का आयोजन


समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता के अध्यक्षता में बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती के शुभ अवसर पर नोएडा के लगभग 14 विभिन्न जगहों पर किया भव्य कार्यक्रमों का आयोजन तत्पश्चात सपा नोएडा महानगर कैंप कार्यालय सेक्टर 53 कंचनजंगा मार्केट में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। साथ ही साथ उपस्थित वरिष्ठ नेताओं कार्यकर्ताओं व महिलाओं का सम्मान करने का भी काम किया गया। समाजवादी पार्टी नोएडा महानगर ने डॉ भीमराव आंबेडकर जी की जयंती पर वही विभिन्न जगह पर किया कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.


सपा महानगर अध्यक्ष डॉक्टर आश्रय गुप्ता ने कहा कि बाबा साहब ने संसार में समरसता, एकता का काम किया। डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान में अमीर-गरीब, छोटे-बड़े सभी के लिए एक वोट का प्रावधान किया था। पूर्व जिला अध्यक्ष वीर सिंह यादव ने कहा कि गरीबों, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने की व्यवस्था के लिए उनके प्रयासों को भुलाया नहीं जा सकता।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव सुनील चौधरी व भरत प्रधान व पूर्व अध्यक्ष सुबे यादव ने कहा कि डॉ आंबेडकर ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाई। बाबा साहब ने घोर अन्याय, अपमान को सहकर हम सभी को न्याय, सम्मान संविधान के माध्यम से दिया।

महानगर महासचिव विकास यादव ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक गैर बराबरी को बाबा साहब खत्म करना चाहते थे, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाए। हरपाल सिंह उदय सिंह राम सहेली व सभा की अध्यक्ष शालिनी खारी ने कहा कि बाबा साहब ने कहा था कि राजनैतिक सत्ता वह चाभी है, जिससे हर सामाजिक ताले खोले जा सकते है।

उपाध्यक्ष मोहम्मद नौशाद व मीडिया प्रभारी गौरव कुमार यादव ने कहा कि बाबा साहब ने एक सुंदर संविधान दिया। इससे हम सबको समानता के रूप में जीने का हक है। भाजपा शासन में दलितो को नौकरियों से वंचित किया जा रहा है। बाबा साहब ने हमें विपरीत परिस्थितियों में एक पवित्र संविधान दिया। सपा नोएडा महानगर में हुए विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजकों के नाम इस प्रकार हैं ।
जोन वन में जगत चौधरी, मुन्ना आलम ,नन्हे आलम, जोन 2 में ओमपाल राणा शालिनी खारी, जॉन 3 में प्रवीण यादव केपी यादव जोन चार में मोहम्मद नौशाद अली शेर चौधरी जॉन 5 में भीष्म यादव ,अंकुर यादव ,कालू यादव, जॉन 6 में रेश पाल अवाना , राजेश अंबावता, जॉन 7 में जयकरण चौधरी,अमित बसोया, जॉन आठ में विवेक यादव, महकार तंवर, जॉन 9 में बबलू चौहान ,नितिन पर्चा, जॉन 10 में मनोज गोयल बाबूलाल बंसल जॉन 11 में विकास यादव हरपाल सिंह जॉन 12 में कालू यादव अनिल पंडित वीरपाल प्रधान जॉन 13 में राघवेंद्र दुबे वह सेक्टर 82 की सारी टीम, जॉन 14 में संजय त्यागी, रामवीर यादव, सोनू त्यागी,
आज के इस कार्यक्रम में मौजूद मुख्य लोगों में सुभाष भाटी,भीष्म यादव, फूल सिंह नंबरदार ,मोहम्मद तसलीम,रामवीर यादव, वीरपाल प्रधान नीतीश बसोया रविंद्र यादव ,सतवीर यादव ,बबली शर्मा, राम सहेली , बिल्लू सैफी, राणा मुखर्जी, उदय सिंह,देवेंद्र खारी , तनवीर हुसैन, लोकेश यादव, गौरव यादव, रेणुका मेथी, सिकंदर पासवान, साहिल चौधरी,संजय यादव, महेश जाटव ,सुरेंद्र गौतम ,प्रेम सिंह ,रंजन कुमार,रंजीत पटेल, पंकज, संतोष, श्याम,
मुख्य रूप से मौजूद रहे।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )