• Sat. Sep 26th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: गुरुद्वारों में देखने को मिला श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव का माहौल

सिख समुदाय ने पूरी श्रद्धा, उत्साह व उल्लास के साथ मंगलवार को बैसाखी मनाया। इस अवसर पर ग्रेनो के गुरुद्वारों में श्रद्धा, उत्साह और सेवा भाव का माहौल देखने को मिला। गुरुद्वारों में हुए धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सेक्टर-सोसाइटियों में भी भांगड़ा और गिद्दा का आयोजन भी किया गया।

ग्रेनो के सेक्टर-अल्फा दो स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव दरबार में लोगों ने माथा टेका। ग्रंथी ज्ञानी कुलदीप सिंह ने बताया कि कीर्तन के बाद भारी संख्या में लोगों ने लंगर छका। वहीं, नॉलेज पार्क-3 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु कलगीधर सिंह सभा में गुरबाणी कीर्तन, कथा तथा कविशरी के साथ स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। वहीं, गौड़ सिटी-2 स्थित गुरुद्वारा में भी खालसा सर्जना दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )