• Fri. Oct 2nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

गुरुग्राम: 28 से 30 जून तक 3.97 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी पल्स पोलियो दवा

स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एडीसी सोनू भट्ट की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। उसमें स्वास्थ्य विभाग की ओर से संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों और संक्रामक रोगों की रोकथाम संबंधी तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. लोकवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में जानकारी दी गई कि 28 से 30 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक की आयु के 3 लाख 97 हजार 265 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के लिए जिले में 1613 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा 155 मोबाइल और 50 ट्रांजिट टीमें बस अड्डों, रेलवे स्टेशन, निर्माण स्थलों व अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में बच्चों को दवा पिलाएंगी।एडीसी सोनू भट्ट ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।

बैठक में टीबी मुक्त भारत अभियान और 16 जून से 31 जुलाई तक चल रहे स्टॉप डायरिया अभियान की भी समीक्षा की गई। उन्होंने बरसात के मौसम को देखते हुए डेंगू और मलेरिया नियंत्रण गतिविधियों को तेज करने, फॉगिंग, एंटी-लार्वा अभियान और जनजागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए। साथ ही इबोला जैसी संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तरह तैयार रहने पर जोर दिया

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )