• Thu. Feb 19th, 2026

दिल्ली: छठी मइया के गीतों से गूंजे रेलवे स्टेशन

राजधानी के प्रमुख रेलवे स्टेशन नई दिल्ली और आनंद विहार इन दिनों छठ महापर्व की रौनक में डूबे हुए हैं। ट्रेनों की आवाजाही के बीच अब स्टेशन पर छठी मइया के गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। रेलवे की इस पहल ने न सिर्फ यात्रियों का मन मोह लिया है बल्कि घर लौटने वाले लोगों के लिए यह पल भावनाओं से भरा अनुभव बन गया है। लोग ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान गीतों पर झूमते और गुनगुनाते नजर आ रहे हैं।
स्टेशन परिसर को पारंपरिक सजावट से सजाया गया है ताकि यात्रियों को अपने घर जैसा माहौल मिल सके। बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है।

रेलवे के अनुसार, पर्व के मद्देनजर अतिरिक्त ट्रेनों और कोचों की व्यवस्था की गई है ताकि लोगों को घर पहुंचने में दिक्कत न हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्टेशनों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है ताकि यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित माहौल मिल सके।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )