बॉलीवुड की चर्चित फिल्म ‘रामायण पार्ट 1’ को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। रणबीर कपूर और यश की इस फिल्म को लेकर चर्चा है कि मेकर्स रिलीज से पहले करीब 300 पेड प्रीव्यू शो आयोजित कर सकते हैं। इससे दर्शकों को फिल्म आधिकारिक रिलीज से पहले देखने का मौका मिल सकता है।
खबरों के मुताबिक, फिल्म के पेड प्रीव्यू शो 4 नवंबर 2026 को रखे जा सकते हैं। वहीं, फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अगर यह योजना लागू होती है, तो दर्शक एक दिन पहले ही बड़े पर्दे पर फिल्म का मजा ले सकेंगे।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। वहीं, साई पल्लवी माता सीता की भूमिका निभा रही हैं।
फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है। अब देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है और पेड प्रीव्यू शो को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

