• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

BJP उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, ‘आतिशी ने तो बाप बदल लिया है।’

Report By : ICN Network
बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने इससे पहले प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया था. वहीं अब बिधूड़ी ने सीएम आतिशी पर विवादित बयान दिया है

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के विवादित बयानों ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। प्रियंका गांधी पर टिप्पणी के बाद, उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह पर तीखा हमला बोला

आतिशी पर विवादित बयान

रमेश बिधूड़ी ने एक रैली में कहा, “आतिशी ने बाप बदल लिया। पहले ये मार्लना थीं, अब सिंह हो गईं। इनके माता-पिता ने अफजल गुरु की फांसी की माफी के लिए याचिका दायर की थी।” इसके साथ ही उन्होंने संजय सिंह को ‘ब्लैकिया’ कहकर विवाद खड़ा कर दिया।

प्रियंका गांधी पर टिप्पणी

रमेश बिधूड़ी ने प्रियंका गांधी को लेकर कहा, “हम प्रियंका गांधी के गाल जैसी चिकनी सड़क बनाएंगे।” इस टिप्पणी पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी। बयान के बाद बिधूड़ी ने सफाई देते हुए कहा, “अगर मेरे शब्दों से किसी को ठेस पहुंची हो, तो मैं खेद प्रकट करता हूं। हम महिलाओं का सम्मान करते हैं।” उन्होंने कांग्रेस और आप पर पलटवार करते हुए उनकी राजनीति को कमजोर बताया।

रामवीर बिधूड़ी का विवादित बयान

बीजेपी सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने भी रैली में अरविंद केजरीवाल और आतिशी पर निशाना साधते हुए कहा, “दिल्ली को पहले गोरों, गजनी, नादिर शाह, तैमूर लंग और अंग्रेजों ने लूटा था। अब केजरीवाल और आतिशी पिछले 10 वर्षों से लूट रहे हैं।”

विपक्ष की प्रतिक्रिया

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने बिधूड़ी के बयानों की कड़ी आलोचना की है। दोनों दलों ने बीजेपी पर महिला विरोधी मानसिकता का आरोप लगाया और चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

राजनीतिक तनाव

इन बयानों ने दिल्ली चुनाव में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। बीजेपी के नेता जहां इसे विपक्ष के खिलाफ जवाबी हमला बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे महिला अपमान और असभ्य राजनीति करार दे रहा है

By admin

Journalist & Entertainer Ankit Srivastav ( Ankshree)