• Thu. Sep 24th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी

ByAnkshree

Dec 19, 2025

नोएडा के विभिन्न स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल आज प्राप्त हुआ है। मेल की सूचना पाते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस के अधिकारियों ने यहां के विभिन्न स्कूलों में डॉग स्क्वायड और अन्य माध्यमों से चेकिंग कराई। सूचना फर्जी निकली।

 पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम यमुना प्रसाद ने बताया कि आज सुबह को हमें सूचना प्राप्त हुई कि सेक्टर 100 में स्थित स्टेप बाय स्टेप स्कूल सहित कुछ स्कूलों को मेल मिली है कि स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता,और अन्य टीमों ने विभिन्न स्कूलों, मेट्रो मॉल और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाकर चेकिंग की। उन्होंने बताया कि सूचना फर्जी निकली। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मेल कहां से आई है, और किसने किया है। मालूम होगी से पहले भी नोएडा और एनसीआर के विभिन्न स्कूलों को झूठी में मेल चुकी है। जिसमें स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि क्या यह मेल किसी संगठित गिरोह ने किया है, या किसी ने शरारत वश किया है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )