जनपद के समस्त विकास खण्डों एवं तहसीलों के अंतर्गत स्थित शिवालयों (शिव मंदिरों) में विविध धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सुनिश्चित किया गया। कार्यक्रमों के अंतर्गत भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव तथा अन्य धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें श्रद्धालुओं एवं आमजन की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रमों के माध्यम से भगवान शिव की आराधना के साथ-साथ भारतीय सांस्कृतिक विरासत, आस्था एवं स्वाभिमान के भाव को सुदृढ़ करने का संदेश प्रसारित किया गया। विभिन्न स्थलों पर आयोजित भजन संध्याओं एवं प्रवचनों के माध्यम से सोमनाथ मंदिर के ऐतिहासिक महत्व एवं उसके पुनरुत्थान की गौरवगाथा का भी उल्लेख किया गया।
इस प्रकार “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” जनपद गौतम बुद्ध नगर में भव्यता एवं गरिमा के साथ संपन्न हुआ, जिसने सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को और अधिक सुदृढ़ किया।
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लखनऊ से 19 अप्रैल 2026 दिन रविवार को सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसी क्रम में जनपद गौतम बुद्ध नगर से भी मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में एवं जिला विकास अधिकारी शिव प्रताप परमेश के मार्गदर्शन में खंड विकास अधिकारी दादरी नेहा सिंह द्वारा विगत दिवस 18 अप्रैल 2026 को विकास भवन परिसर से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित होने हेतु 10 श्रद्धालुओं की गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर लखनऊ के लिए रवाना किया गया, जहां से वें आगे सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा में सम्मिलित होकर सोमनाथ गुजरात के लिए रवाना हुये।

