राजेंद्र पार्क के गली नंबर पांच में सीवर का पानी भरने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इससे स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। वहीं, लोगों को बदबू और गंदे पानी से होकर ऑफिस और स्कूल आने-जाने में सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या सीवर के ओवरफ्लो से बन रही है। समस्या करीब एक साल से बनी हुई है। कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पार्षद सुलेखा चौहान को कई बार अवगत करा चुकें है। इसके बावजूद समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
गुरुग्राम: गंदे पानी से ऑफिस, स्कूल व अन्य कार्यों को जाने को मजबूर निवासी

