• Thu. Oct 1st, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने के विरोध पर सड़क पर उतरे निवासी

ग्रेनो वेस्ट स्थित 14 एवेन्यू सोसाइटी में पहली जनवरी से मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाने का निवासियों ने विरोध शुरू कर दिया है। रविवार को निवासियों ने सड़क पर प्रदर्शन किया। आरोप है कि सोसाइटी में सुविधाएं लोगों को मिल नहीं रही है। उसके बाद मेंटेनेंस शुल्क बढ़ाया जा रहा है। आरोप है कि कई बार बिल्डर प्रबंधन से बातचीत करने की कोशिश की गई लेकिन हल नहीं निकला।
उन्होंने बताया कि दो दिन धरने के बाद भी कोई जिम्मेदार ने संपर्क नहीं किया। आरोप है कि निवासियों ने 300 से अधिक ई-मेल किए उसके बाद भी अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। निवासियों ने बताया कि मेंटेनेंस शुल्क वृद्धि पर किसी भी प्रकार का सकारात्मक उत्तर न दिए जाने के विरोध में आम बैठक कर आगे की रणनीति तय की। पहले गौड़ मेंटेनेंस कार्यालय व उसके बाद मुख्य प्रवेश द्वार पर एकत्रित होकर एकजुटता शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। विरोध पर पुलिस आ गई। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया कि गौड़ के कॉरपोरेट ऑफिस के सक्षम अधिकारियों एवं 14 एवेन्यू के प्रतिनिधियों के साथ आगामी दो दिनों के भीतर बैठक आयोजित कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि निवासियों ने कह दिया है कि यदि निर्धारित समय-सीमा के भीतर यह बैठक व सार्थक बातचीत नहीं हुई तो विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )