• Wed. Sep 23rd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: फेलिक्स हॉस्पिटल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट पर करीब एक लाख रुपये की दवाइयों के गबन का आरोप लगा

सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स हॉस्पिटल में कार्यरत एक फार्मासिस्ट पर करीब एक लाख रुपये की दवाइयों के गबन का आरोप लगा है। हॉस्पिटल मैनेजर नवीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राहुल निवासी अलीगढ़ हॉस्पिटल में फार्मासिस्ट के पद पर कार्यरत था। उसका काम मरीजों को दवाइयां उपलब्ध कराना और स्टॉक का रखरखाव करना था। 8 दिसंबर 2025 को राहुल बिना किसी पूर्व सूचना और अनुमति के अचानक ड्यूटी छोड़कर अपने घर चला गया। कर्मचारी के अचानक गायब होने पर प्रबंधन को संदेह हुआ, जिसके बाद दवाइयों के स्टॉक की जांच की गई।

जांच में सामने आया कि राहुल की देखरेख में रखी गई दवाइयों में करीब एक लाख रुपये की कमी पाई गई। प्रबंधन का आरोप है कि यह दवाइयां राहुल द्वारा ही गबन की गई हैं। राहुल से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )