• Tue. Jul 28th, 2026

ग्रेटर नोएडा: सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक 

जिलाधिकारी मेधा रूपम ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड और सीएमआईएस पोर्टल की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने विभागों की प्रगति के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।

उन्होंने विकास कार्यक्रमों, निर्माण कार्यों, जीरो पॉवर्टी अभियान, ई-ऑफिस, फैमिली आईडी और आधार सीडिंग की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि लंबित कार्यों का तत्काल निस्तारण किया जाए और योजनाओं की प्रगति में सुधार लाकर जिले की रैंकिंग बेहतर की जाए। डीएम ने कहा कि केवल आंकड़े अपलोड करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन धरातल पर भी दिखाई देना चाहिए।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )