• Mon. Sep 28th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा न्यायिक अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

जनपद गौतम बुद्ध नगर में आगामी 09 मई 2026 को जनपद मुख्यालय एवं सभी तहसील न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस लोक अदालत में मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिनियम, वैवाहिक वाद, भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, दीवानी वाद, एम0वी0 एक्ट एवं ई-चालान वाद, आर्बिट्रेशन मामले, लघु शमनीय अपराध, धारा 138 एनआई एक्ट के वाद, विद्युत अधिनियम के वाद, भू-राजस्व, सेवा संबंधित और पेंशन के मामले, श्रम मामले, अन्य प्रकृति के मामले तथा प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंक ऋण, विद्युत एवं बीएसएनएल बिल सहित विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-सहमति के आधार पर अधिक से अधिक वादों के निस्तारण एवं व्यापक प्रचार प्रसार किया जाने के संबंध में न्यायिक अधिकारीगण के साथ बैठक आहूत की गई ।

राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकतम वादों के त्वरित निस्तारण को सुनिश्चित कराने हेतु माननीय जनपद न्यायाधीश, गौतमबुद्धनगर अतुल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आज न्यायालय सभागार में न्यायिक अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा अघिक से अधिक वादो को निस्तारण करने व पक्षकारो को समयपूर्व सूचित किये जाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।


By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )