• Mon. Oct 19th, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

ग्रेटर नोएडा: बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रा से रैगिंग, मारपीट व गाली

दादरी थानाक्षेत्र में स्थित बेनेट विश्वविद्यालय में छात्रा से रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक छात्रा, सामने बैठी दूसरी छात्रा को कई बार थप्पड़ मारती व गालियां देती दिख रही है। सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष जांच व कार्रवाई की मांग की। एबीवीपी ग्रेटर नोएडा इकाई ने कुलपति एवं प्रशासन को इस मामले को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रांत मंत्री गौरव गौर ने कहा कि ये घटनाएं छात्रों के मनोबल को प्रभावित करतीं हैं।

वीडियो में कुछ छात्राएं बातचीत करती दिख रहीं हैं। इनमें से एक छात्रा दूसरी छात्रा को सॉरी बोलने व हर सॉरी बोलने पर एक खुराक यानी थप्पड़ मारने की बात कर रही है। इस दौरान अन्य छात्राएं तालियां बजाकर पीड़ित छात्रा को मारने के लिए उकसाती हैं। इसके बाद काले रंग का टॉप पहनी छात्रा बिस्तर पर बैठी छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर करीब सात थप्पड़ मारती है। उसके परिकई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कड़ी आपत्ति जाहिर की है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )