• Tue. Sep 22nd, 2026

India Core News | Read Latest Trending News..

आपका इंडिया आपकी न्यूज़

नोएडा: पुरुष मित्र पर अश्लील फोटो लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप 

सेक्टर-22 में रहने वाली एक युवती ने अपने पुरुष मित्र पर अश्लील फोटो लेने और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर सेक्टर-24 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस में मिली शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2024 में इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती प्रतापगढ़ निवासी पंकज राजपूत से हुई थी।

एक वीडियो कॉल के दौरान, आरोपी ने कपड़े बदलते समय के स्क्रीनशॉट ले लिए। बाद में, आरोपी ने इन फोटो को वायरल करने की धमकी दी और अश्लील फोटो की मांग की। मांग पूरी न होने पर, पंकज ने युवती के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर फोटो वायरल कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के परिजनों को भी सूचित किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी अब अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल कर युवती को परेशान कर रहा है। सेक्टर 24 थाना प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

By Ankshree

Ankit Srivastav (Editor in Chief )